फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माइम प्रतियोगिता में अटलेंटिक हाउस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में मातृ दिवस पर करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने मां को समर्पित गीत, नृत्य, कविता एवं लघु नाटिका की प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
विज्ञापन


इंटर हाउस माइम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मां का प्रेम एवं परिवार में उनके योगदान विषय पर विद्यार्थियों ने बिना संवाद के अपने प्रभावशाली अभिनय, भाव एवं प्रस्तुति कौशल के माध्यम से सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अटलेंटिक हाउस पहले, पेसिफिक हाउस दूसरे और इंडियन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के चेयरमैन एसएस राठी ने विद्यार्थियों से सदैव अपनी माता के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता बनाए रखने का आह्वान किया। निदेशक मधुलिका राठी व मनोज राठी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें