फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने मॉडलों से दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
एवीएन स्कूल नाहन में प्रदर्शनी के दौरान अपने बनाए मॉडल के साथ विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-(फोटो सहित लगाने की कृपा करें)
विज्ञापन

शिक्षित भारत, विकसित भारत.., थीम के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन स्कूल नाहन में शुक्रवार को मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शिक्षित भारत, विकसित भारत थीम के अंतर्गत विज्ञान, सामाजिक शास्त्र, गणित, हिंदी और अन्य समसामयिक मॉडल बनाकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों ने अनेकों विषय पर मॉडल बनाकर पेश किए। मॉडल के माध्यम से जहां विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ा, वहीं इनसे शिक्षित भारत और विकसित भारत की तस्वीर भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि आज का युग, विज्ञान का युग है और आज के जीवन में विज्ञान का समुचित ज्ञान ही किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार है। इस विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, मृदा अपरदन, नाभिकीय शक्ति, वॉल्केनों, सफल कृषि के तरीके, पवन ऊर्जा का महत्व, हिंदी और सामाजिक विषयों में मॉडल की ओर से पढ़ाने के उन्नत तरीके, जल, स्थल, नभ शक्तियों का महत्व, विज्ञान के क्षेत्र में भारत के प्रशंसनीय कदम और भारत में विज्ञान के विभिन्न सोपान सहित अनेक समसामयिक मॉडल विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

-संवाद

एवीएन स्कूल नाहन में प्रदर्शनी के दौरान अपने बनाए मॉडल के साथ विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें