ददाहू (सिरमौर)। अग्निशमन विभाग की ओर से रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को आपदा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के एलएफएम राजेश कुमार ने भूकंप, आग व आपदा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए और किन-किन सावधानियों को बरतने से अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं, इसका डैमो भी दिया।
इस मौके पर रेणुका बांध परियोजना के एजीएम अरुण कपूर, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सैनी, केके शर्मा, अनूप कुमार, बीरेंद्र जस्सल, हवलदार ज्ञान चंद, फायर मैन तपेंद्र सिंह, कंवर सिंह सहित परियोजना के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।