फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधायक अजय सोलंकी ने निराश्रित बच्चों की सुनीं समस्याएं

विधायक अजय सोलंकी ने निराश्रित बच्चों की सुनीं समस्याएं
लोगों को दिया संदेश, लोगों से सहायता को लेकर की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ट्रेड फेयर के दौरान पच्छाद तहसील के आदर्श बाल निकेतन के निराश्रित बच्चों से विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मंगलवार को विशेष मुलाकात की। इस बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और आत्मीयता का भी परिचय दिया।

विधायक सोलंकी ने इन बच्चों को शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में लंच के लिए आमंत्रित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्वयं बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ भोजन करते हुए उनकी बातों को गहराई से सुना। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में निराश्रित बच्चों के लिए कई विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सोलंकी ने अपनी इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज के जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में ऐसे अवसर निकालें जब वे इन बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें आत्मीयता और प्यार दे सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें