फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झुग्गी झोपड़ी बस्ती शिवपुर में प्रवासियों को बताया आग से कैसे बचें

Wed, 27 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ियों को आग से बचाने के लिए अग्निशमन विभाग ने छेड़ा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में झुग्गी झोपड़ियों में आग की घटनाओं से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श अग्निशमन केंद्र नाहन की टीम ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने झुग्गी झोपड़ी बस्ती शिवपुरी (वार्ड नंबर-5) नाहन में प्रवासियों एवं मजदूरों को अग्निशमन संबंधी सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग से बचने के तरीके एवं पर्याप्त मात्रा में अपने आसपास पानी की सुविधा और भंडारण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अग्निशमन कर्मचारी रामदयाल शर्मा और अन्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें