फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब ने मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तरसेम सिंह सग्गी व सह संयोजक गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अमेरिका के साथ की जा रही व्यापारिक संधि को जन विरोधी, किसान विरोधी, देश विरोधी है।
विज्ञापन

कहा कि व्यापारिक संधि न केवल जन विरोधी है बल्कि भारत देश की संतप्रभुता को खतरे में डालने वाली है। इस व्यापारिक संधि से जहां देश के उद्योगों पर संकट खड़ा होगा, वही देश के हजारों नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे और जिन्हें रोजगार मिला हैं, वह भी बेरोजगार होंगे। दूसरी तरफ किसानों, डेयरी पालकों आदि के लिए यह व्यापारिक संधि डेथ वारंट साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें