फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाया गांव में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेंगे पैरा लीगल वॉलंटियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- पात्र लोगों को नालसा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

- महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेगी निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों पर 60 दिवसीय मेगा ड्राइव (चरण-दो) का शुभारंभ किया है। इसके तहत शिलाई उपमंडल के सुदूर एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े नाया गांव को चयनित किया गया है। अभियान के माध्यम से गांव के पात्र लोगों तक निशुल्क कानूनी सहायता और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) गांव में घर-घर जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, नालसा की विभिन्न योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएलवी ऐसे पात्र व्यक्तियों की भी पहचान करेंगे, जो जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे लोगों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सचिव नव कमल ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद और पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से पीएलवी को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें