स्मार्ट मीटर के विरोध में पांवटा साहिब में बैठक 13 अगस्त को
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। दून-पांवटा साहिब क्षेत्र में पिछले कई दिनों से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ लगातार विरोध जारी है। किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इन्हीं मुद्दों पर आगामी रणनीति तय करने के लिए पांवटा विश्राम गृह में 13 अगस्त को सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी किसान नेता गुरविंद्र सिंह गोपी ने दी है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से सभी प्रभावित परिजनों, क्षेत्रवासियों और किसानों से निवेदन है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद करें और सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं।