फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास और संगठन मजबूती के लिए मिल कर करें कार्य : किरनेश जंग

विज्ञापन
पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम व ग्रेविन्स कमेटी के मनोनित स
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास और संगठन मजबूती के लिए मिल कर करें कार्य : किरनेश जंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 20 सूत्री कार्यक्रम और ग्रेविन्स कमेटी के मनोनीत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की ओर से की गई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विचार मंथन किया गया।
विज्ञापन

किरनेश जंग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जिला सिरमौर 20 सूत्री कार्यक्रम एवं ग्रेविन्स कमेटी के लिए मनोनीत सदस्यों की जिम्मेदारी दी है। अपने पद की गरिमा को बनाए रखें। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर अपने क्षेत्रों में कार्य करें। अपने क्षेत्रों के विकास, जनहितों मुद्दों, मांगों व समस्याओं को उजागर करें। संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन

20 सूत्री कार्यक्रम जिला सिरमौर में मनोनीत सदस्यों हिरदा राम चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, सुभाष शर्मा, इंद्रा चौहान, लायक राम चौहान, संदीप कुमार, मोहम्मद इरफान, गुलजार सिंह, सीता देवी और नैन सिंह और शिकायत निवारण कमेटी में डीएस ठाकुर, बलविंद्र सिंह, निशिकांत मेहता, किशन ठाकुर, बलदेव सिंह, लाल सिंह, सुबोध शर्मा, हरदेव सिंह, जोगिंद्र सिंह, रिपूदमन सिंह कालरा और दर्शन सिंह को नई जिम्मेवारी मिली है।
इस दौरान मनोनीत सदस्यों ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का धन्यवाद किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें