फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 10 अप्रैल को भी पेंशनरों के खाते में नहीं आई पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर पेंशन नहीं मिलने पर भड़के परिवहन निगम के पेंशनर
विज्ञापन

नाहन में की बैठक, बुजुर्ग पेंशनरों के साथ बताया घोर अन्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अप्रैल की 10 तारीख बीत जाने के बाद भी परिवहन निगम के पेंशनरों के खाते में मार्च की पेंशन नहीं आई है। इस पर परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी भड़क गए हैं। उन्होंने इसे बुजुर्ग पेंशनरों के साथ घोर अन्याय करार दिया है।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक सनातन धर्म मंदिर नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में लंबित देय लाभ और पेंशन का मुद्दा गरमाया रहा। पेंशन समय पर नहीं मिलने पर पेंशनरों में रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर और महासचिव हरशरण शर्मा ने कहा कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। अप्रैल की 10 तारीख बीत गई, लेकिन मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिली है। अमन कुमार, गुमान सिंह, सतीश चंद गर्ग ने सरकार और परिवहन निगम से 65 माह के लंबित डीए, 2026 के नए स्केल का एरियर और लंबित चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान जल्द करने की मांग की। वहीं, बृज भूषण, सोमदत्त, शमशाद, अशरफ अली, भरत सिंह, गीताराम व मोहम्मद इस्लाम ने स्थायी चिकित्सा भत्ता राशि को एक हजार रुपये प्रति माह करने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें