फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएसपी विद्याचंद नेगी डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। डीएसपी विद्याचंद नेगी को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनहित के मुद्दों पर प्रभावशाली तरीके से कार्य करने, नशे के खिलाफ कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें पुलिस विभाग में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। विद्याचंद नेगी वर्तमान में बतौर उपमंडल पुलिस अधिकारी जिला सिरमौर राजगढ़ में तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने डीएसपी विद्या चंद नेगी को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें