बनाहां स्कूल की एसएमसी ने दो टूक शब्दों में उठाई मांग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला बनाहां में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूल से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का मामला गर्माया रहा। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अशोक कुमार ने की। बैठक में अशोक कुमार, सुखदेव सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, यशपाल ठाकुर, सुनील दत्त, जयप्रकाश शर्मा और ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। उन्होंने इस बात पर रोष प्रकट किया कि स्कूल की विज्ञान स्नातक की अध्यापिका एक साल से बद्दी के स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। जबकि टीजीटी आर्ट शिक्षक भी सैनवाला स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। इसके कारण यहां स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अभिभावकों ने दो टूक शब्दों में मांग की कि या तो इनकी प्रतिनियुक्ति रद्द की जाए या फिर इनका स्थानांतरण किया जाए। अभिभावकों ने ऐसा नहीं करने की सूरत में सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी। इस दौरन , वेदमित्र शर्मा, पवन कुमार, रीना देवी, सरिता देवी, नैना देवी, उर्मिला देवी, सीता देवी, विजय ठाकुर, रमेश कुमार, दीपक और रामगोपाल ने भी मौजूद रहे। कार्यवाहक मुख्य अध्यापक सागर ठाकुर ने बैठक की पुष्टि की है।