फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेले में जिसकी दुकान होगी सबसे सुंदर, उसे किया जाएगा पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के आयोजन को लेेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां में 4, 5 और 6 सितंबर को होने जा रहे राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले को लेकर दूसरी बैठक वीरवार को एसडीएम प्रियंका चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेले को भव्य और सुनियोजित रूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में इस बार वामन भगवान की पालकी को भी शोभायात्रा में शामिल करने पर सहमति जताई गई। मेले में शौचालयों की संख्या की कमी पर चिंता जताई गई। एसडीएम ने मेला मैदान के समीप बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मेरी दुकान, मेरी पहचान अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें सबसे सुंदर रूप से सजी दुकान को सम्मानित किया जाएगा, जिससे व्यापारियों में सजावट को लेकर उत्साह बढ़ेगा। बैठक में पुरुष व महिला दंगल करवाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, बस व्यवस्था, सांस्कृतिक संध्या, खेलकूद प्रतियोगिताएं, मंदिरों की सजावट एवं रंग-रोगन सहित तमाम अन्य तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, जिला परिषद सदस्य सदस्य नीलम शर्मा, सराहां उप प्रधान नरेंद्र कुमार, कुणाल गर्ग, हिमेंद्र आनंद, गुरमोहन दास, शिवम गुप्ता, रिशभ शर्मा, दीपक पांडे, रवींद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें