फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हड़ताल से दवाओं का संकट, पर्ची लेकर भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
ददाहू बाजार में बंद पड़ी दवाइयों को दुकानें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को ददाहू में दवा विक्रेताओं ने एक दिन की हड़ताल कर अपनी दुकानें बंद रखीं। ददाहू बाजार में आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे। अस्पतालों से पर्ची लेकर पहुंचे मरीज दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें कहीं भी दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


अचानक दवा दुकानें बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और नियमित दवा लेने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान सुधीर भटनागर ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री से स्थानीय दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता और प्रामाणिकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन से जुड़े धीरज गुप्ता, संदीप शर्मा और महावीर गुप्ता ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें