फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मरीजों की सेहत पर चिकित्सकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का दिखा असर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में उपचार को जुटी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लाइव
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज नाहन की मुख्य ओपीडी में दोपहर बाद तक मरीजों की रही भीड़
-ऑपरेशन डे होने से गायनी ओपीडी में मरीजों को दोपहर बाद मिला उपचार

-भारी बारिश के चलते जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीज हुए परेशान
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में चिकित्सकों के एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश का असर पहले दिन सोमवार को देखने को मिला। अस्पताल की मुख्य ओपीडी में भीड़ रही। कई ओपीडी में तो मरीजों को दोपहर बाद उपचार की सुविधा मिल पाई। ऐसे में बारिश के बीच जिले के दूरदराज क्षेत्र से उपचार को पहुंचे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
दरअसल, 20 जुलाई से अस्पताल के आधे चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में दो दिन की छुट्टी होने के चलते सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। समय सुबह 11:00 बजे स्थान मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी। यहां पर एक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन थी। जबकि ओपीडी में केवल एक चिकित्सक सेवाएं दे रहे थे। बनेठी से आई सीमा ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से उपचार लिए खड़ी हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन

समय सुबह 11:30 बजे। स्थान गायनी ओपीडी। यहां पर गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए इंतजार कर रहीं थी, लेकिन कोई चिकित्सक ओपीडी में नहीं था। पता चला कि सोमवार को ऑपरेशन डे हैं। ऐसे में चिकित्सक ओटी में है। दोपहर बाद ही मरीजों को सेवाएं मिल पाएंगी। धारटीधार की संगीता ने बताया कि वह रुटीन चेकअप के लिए आईं थी। उन्हें चिकित्सकों के अवकाश का पता नहीं था। ऐसे में अब उन्हें शाम तक इंतजार करना पड़ेगा।
इसके अलावा ईएनटी, नेत्र, ऑर्थो, रेडियोलॉजी में भी स्थिति कमोवेश ऐसी ही रही। लोगों का कहना था कि अस्पताल में एक तो पहले ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी चल रही है, ऊपर से एक महीने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते उपचार को लेकर भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि 19 जुलाई से चिकित्सकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। उन्होंने माना कि स्टाफ की कमी और अवकाश के चलते आगामी दिनों में दिक्कतें रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीमित स्टाफ के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन का प्रयास रहेगा कि किसी भी मरीज को उपचार के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
-
इनसेट-1
20 जुलाई से 3 अगस्त तक ये चिकित्सक रहेंगे अवकाश पर
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण विभागों के चिकित्सक 20 जुलाई से 3 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। इनमें डॉ. विनय कौशिक, डॉ.एसके राघव, डॉ. प्रवेश अग्रवाल, डॉ. अनिकेता, डॉ. दिनेश बिष्ट, डॉ. सुरजीत कुमार, डॉ. प्रणव मेहरा, डॉ. अभिलक्ष कांगो, डॉ. अरविंद कंवर, डॉ. विकास सिंह, डॉ. ब्रह्मजीत और डॉ. कृष्णा भटनागर शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. अमित, डॉ. मनीषा महाजन, डॉ. मनदीप तोमर, डॉ. अमोद कुमार, डॉ. ललित महाजन, डॉ. ललित नेगी, डॉ. सुरभि, डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अनुपम शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा और डॉ. संजीव वैद्य भी अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

-
इनसेट-2
5 अगस्त से 19 अगस्त तक ये चिकित्सक रहेंगे अवकाश पर
दूसरी शिफ्ट में अवकाश पर रहने वाले चिकित्सकों में डॉ. मनमोहन तोमर, डॉ. बीडी नेगी, डॉ. अजय कुमार कौशिक, डॉ. पवन कुमार, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. नवदीप सिंह, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. मनीष यादव, डॉ. रविकांत भारद्वाज, डॉ. इरशान मोहम्मद, डॉ. श्वेता, डॉ. अभिनव शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. शालू, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ईशु मेहता, डॉ. सोनाली कौशल, डॉ. अविनाश कौशल, डॉ. राजीव बंसल अवकाश पर रहेंगे। संवाद-

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में उपचार को जुटी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें