फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में बच्चों ने माता-पिता के सम्मान में निकाली रैली

विज्ञापन
मातृ- पितृ दिवस के मौके पर ददाहू बाजार में रैली निकालते डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के बच्चे। सं
विज्ञापन
-माता-पिता जीवन का अनमोल उपहार : धनेंद्र गोयल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जीवन में माता-पिता के सर्वोच्च स्थान के साथ साथ सदैव उनका आदर करने की प्रेरणा दी गई। प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने कहा कि माता-पिता हमारे लिए जीवन का अनमोल उपहार होते हैं। इनके बिना जीवन का कोई अर्थ ही नहीं है।
विज्ञापन


अध्यापक मामराज शर्मा ने कहा कि मां-बाप के महत्व को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। अध्यापक धनवीर सिंह ने कहा कि मातृ-पितृ दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हमेशा अपने माता-पिता को प्रसन्न रखेंगे और जीवन में हमेशा उनके साथ रहेंगे। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में रैली निकाल कर माता-पिता का सम्मान करने की अपील की और उन्हें हमेशा अपने साथ रखने का लोगों से आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें