फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भ्रांतियां तभी खत्म हो सकती हैं जब महिलाएं हो जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रांतियां तभी खत्म हो सकती हैं जब महिलाएं हो जागरूक
विज्ञापन

चलोग में मासिक धर्म और स्वच्छता पर किशोरियां की जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलोग में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य खंड पच्छाद के सौजन्य से यह कार्यक्रम हुआ। इसमें पांच दर्जन किशोरियों व महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चलोग डॉ. आजाद मीणा ने बताया कि मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता रखना व भ्रांतियों को मिटाने के लिए प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है वरना यह कई तरह के संक्रमण व बीमारियों को न्योता दे सकती हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कविता धीमान व चांदनी ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि मासिक धर्म के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह की भ्रांतियां हैं जिन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। यह भ्रांतियां तभी खत्म हो सकती है जब सभी महिलाएं जागरूक हो जाएं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के समय जहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है वही संतुलित आहार का सेवन भी करना चाहिए। यदि स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया तो गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। इस अवसर पर राजेश सिंगटा ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें