फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मार्स सदन ने जीती आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वेस्ट मटीरियल से बनी आकर्षक और उपयोगी वस्तुओं को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मार्स सदन की सोनाक्षी, प्रतीक, समरवीर, तृष्णानिया, हरमनप्रीत और भव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। नेपच्यून सदन के आर्या, भवनीर, मनजोत, लव, दक्षिता, मेघा, अदविक और सुकरित ने दूसरा स्थान हासिल किया। विनस सदन की सौम्या, अनुभव, अनुपमा, श्लोक, वंशिका, आरूष, कोमल और मृणालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्यूपिटर सदन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें