फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा ब्लॉक ने जीती ऑलराउंड बेस्ट ट्राफी

विज्ञापन
नाहन में मुख्यातिथि रूपेंद्र ठाकुर के साथ अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स ट्रा
विज्ञापन
मुकेश बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन


नाहन में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

मुख्यातिथि रूपेंद्र ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ी किए सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए, जबकि उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अतिरिक्त एडवोकेट जनरल यशवर्धन चौहान विशेष अतिथि रहे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूपेंद्र ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में पांवटा ब्लॉक ने ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी हासिल की। छात्र स्कूल तारूवाला ने एथलेटिक्स ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि इसी स्कूल के मुकेश कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
समूहगान : दून वैली स्कूल पांवटा साहिब प्रथम, अंबोया स्कूल द्वितीय, बीबीजीत कौर स्कूल पांवटा साहिब तृतीय
लोकनृत्य : अंबोया स्कूल प्रथम, एकेएम ददाहू द्वितीय, शमशेर स्कूल नाहन तृतीय
भाषण प्रतियोगिता : बनेठी के अक्षित शर्मा प्रथम, हरिपुरधार के आयुष ठाकुर द्वितीय
एकलगान : दून वैली स्कूल पांवटा के आरव प्रथम, कांटी स्कूल के गौरव द्वितीय, एकेएम ददाहू के हेमंत तृतीय
शास्त्रीय संगीत: आरव किशन विजेता

वन एक्ट प्ले: राजगढ़ ब्लॉक — प्रथम, ददाहू ब्लॉक — द्वितीय

योगा: राजगढ़ ब्लॉक — प्रथम, माजरा ब्लॉक — द्वितीय, नाहन ब्लॉक — तृतीय

शतरंज: सराहां ब्लॉक — प्रथम, पांवटा ब्लॉक — द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें