फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हॉकी में मानपुर देवड़ा और बास्केटबाल में कफोटा चैंपियन

विज्ञापन
माजरा स्कूल में मुख्यातिथि से जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद में ट्राफी हासिल करती बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
मख्यातिथि अशोक सखूजा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ी किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में जिला स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक अशोक सखूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। हॉकी प्रतियोगिता में मानपुर देवड़ा स्कूल ने विजेता और सतौन स्कूल ने उपविजेता की ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता में कोटड़ी ब्यास स्कूल विजेता और सालवाला स्कूल उपविजेता रहा। कफोटा स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बास्केटबाल प्रतियोगिता में जामनीवाला स्कूल ने पहला और अंबोया स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुश्ती में पांवटा खंड विजेता, राजगढ़ खंड उपविजेता और खोड़ोवाला खंड तीसरे स्थान पर रहा। जूडो में मंडियाधार स्कूल ने पहला, छोगटोली स्कूल ने दूसरा और सालवाला स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट में पांवटा ब्लॉक प्रथम, राजगढ़ ब्लॉक द्वितीय और सतौन खंड तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में शिक्षक अनिरुद्ध शर्मा, कुशल मित्तल, अनीता शाही, विशाल, अजय सहित माजरा पंचायत की प्रधान दीपिका खंडूजा तथा स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें