फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर निकाय और पंचायत चुनाव में ताल ठोकने को तैयार माकपा

विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान सीपीआईएम के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


जनविरोधी नीतियों को बनाएगी चुनावी मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर माकपा (सीपीएम) ने कमर कस ली है। नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पार्टी ने तय किया कि इस बार चुनावी रण में स्थानीय समस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान और वार्ड सदस्य के पदों पर अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन


माकपा ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसे लोकतांत्रिक अधिकारों को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण विकास और रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा। जिला सचिव ने कहा कि कृषि, बागवानी और दुग्ध उत्पादन के लिए ठोस नीतियों का अभाव है और बजटीय कटौती से स्वास्थ्य व विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य पंचायतीराज व्यवस्था में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप को रोककर इसे सही मायनों में स्थानीय स्वशासन बनाना है।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें