फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से गिरिपार क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्ग हुए बंद

विज्ञापन
हरिपुरधार में बर्फ में फंसी पर्यटकों की गाड़ियां। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार/संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से हरिपुरधार-नाहन, हरिपुरधार-सोलन, हरिपुरधार-कुपवी, हरिपुरधार-शिलाई सहित लगभग सभी मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

हरिपुरधार, कुपवी और नौहराधार क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों का संपर्क शेष हिमाचल से कट गया है। भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते गिरिपार इलाके में 400 से अधिक गांवों में पिछले 33 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली गुल होने से कई इलाकों में पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। 10 मार्च से गिरिपार क्षेत्र में मनाए जाने वाले पौष त्योहार के लिए शिमला और सोलन जिले से घर आ रहे 200 से अधिक लोग राजगढ़ व नौहराधार के बीच फंस गए हैं।
जानकारी मिली है कि रविवार सुबह शिमला और सोलन से चार बसों व कुछ छोटे वाहनों में 200 से अधिक लोग शिलाई, रोनहाट और हरिपुरधार के लिए रवाना हुए थे। भारी बर्फबारी के कारण एक बस चुरवाधार व तीन बसें भट्यूडी के पास जंगल में फंस गई हैं। बसों में सवार सभी सवारियों को वहां से पैदल चल कर ही आना पड़ रहा है। दिनभर तेज हवाएं चलने के साथ हुई बर्फबारी के कारण सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भट्यूडी के पास जहां बसें फंसी हैं वहां से हरिपुरधार लगभग 40 किलोमीटर, रोनहाट 68 किलोमीटर और शिलाई 96 किलोमीटर दूर है। उधर, भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र हरिपुरधार में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के 200 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। शनिवार शाम को 300 से अधिक पर्यटक बर्फबारी देखने हरिपुरधार पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग ने रविवार दोपहर तक हरिपुरधार रोनहाट मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था। दोपहर बाद हरियाणा से आए करीब 100 से अधिक पर्यटक रोनहाट व शिलाई के रास्ते से वापस चले गए, मगर 200 से अधिक सैलानी अभी भी हरिपुरधार में ही फंसे हुए हैं।
अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से छह जेसीबी मशीनें लगाई हैं।
---
नाहन में कई जगह गुल रही बिजली:
नाहन (सिरमौर)। शनिवार रात शुरू बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार रात को यशवंत विहार, रानी का बाग सहित कई जगह पर बिजली गुल रही। इसके चलते कड़कड़ाती ठंड में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर भूस्खलन के चलते जगह-जगह मलबा व पत्थर गिरे। भारी बरसात के चलते क्षेत्र की नदियों व नालों में जल स्तर बढ़ गया है। उधर, पांवटा साहिब, शिलाई, राजगढ़, सराहां आदि क्षेत्रों में भी भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि किसान बागवान इस बारिश को फसलों के लिए अच्छा बता रहे हैं।
--
हरिपुरधार में बहाल हुई विद्युत सप्लाई
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। हरिपुरधार और चाढ़ना के बीच तीन स्थानों पर एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दिनभर तेज हवाएं चलने और भारी बर्फबारी होने के बावजूद भी कनिष्ठ अभियंता लवराज की अगुवाई में क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत करके हरिपुरधार बाजार में सायं छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि पानोग गत्ताधार और कुपवी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन दिनों का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें