अंजना गर्ग को मिला तीज क्वीन का खिताब
महिला मंडल ददाहू ने मनाया तीज का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। महिला मंडल ददाहू की ओर से तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इसमें तीज क्वीन का खिताब का अंजना गर्ग के नाम रहा। जबकि अन्य मनोरंजक गतिविधियों में ममता, पारुल, अनीता, सीमा, सपना, श्रुति, अमिता, रेखा और निराशा विजेता रही।
महिला मंडल ददाहू की प्रधान उषा रानी ने सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई भी दी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य ददाहू नीलू गुप्ता और महिला मंडल की पूर्व प्रधान नीलम अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।-