फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के खिलाफ जंग लड़ने की महिलाओं ने ली शपथ

विज्ञापन
ददाहू में नशे के खिलाफ जंग लडऩे की शपथ लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


ददाहू में महिला दिवस पर नीलू ने जीतीं गिलास प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू(सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल ददाहू ने मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान आयोजित गिलास प्रतियोगिता में नीलू गुप्ता प्रथम और रेखा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिलाओं ने ददाहू क्षेत्र में नशे के खिलाफ जंग लड़ने की शपथ ली। महिला मंडल की प्रधान ऊषा रानी ने महिलाओं को शपथ दिलवाते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशे को पनपने नहीं देंगी और नशे का डट कर मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व महिलाओं ने पूर्व महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल को समाज में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्यातिथि रेणू शर्मा ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें