फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में देव आस्था अब और भी अधिक बढ़ी : हर्षवर्धन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन, पुलिस विभाग और विभिन्न आयोजन समिति का सहयोग मिला
विज्ञापन

द्राबिल, शिलाई से पशमी तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए महासु महाराज के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/शिलाई(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पशमी गांव में चालदा महासू महाराज बिराजमान हो गए हैं। 13 दिसंबर को उत्तराखंड से मिनस पुल होकर द्राबिल में पहुंचने के बाद शिलाई से पशमी तक दो दिनों के भीतर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाराज के दर्शन किए। देवता महाराज एक वर्ष तक पशमी में बिराजमान रहेंगे। पूरे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
चालदा महाराज का पूरे क्षेत्र में आशीर्वाद रहेगा और खुशहाली आएगी। न्याय के देवता के दर्शनों को हजारों की तादात में भक्त स्थानीय मंदिर में पहुंचेंगे और वर्ष भर उन्हें पूजेंगे। शिलाई क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एक पीढ़ी में एक ही बार इस तरह का चालदा महाराज की देव यात्रा का साक्षी बनने का सौभाग्य मिल पाता है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग समेत सभी विभागों को भी बेहतर सहयोग के लिए बधाई देते हैं। यातायात व्यवस्था बेहतर रही है। खास कर पशमी गांव, कांडों भटनोल, धारवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर और शानदार आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


..........बाक्स...

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा पशमी का नाम : कुल पुरोहित
- उत्तराखंड के ग्राम चिलाढ़ से पहुंचे चालदा महासू महाराज के कुल पुरोहित अर्जुन देव विजलवान ने पशमी पहुंची देव यात्रा के दौरान आयोजन व व्यवस्था को सराहनीय बताया। सिरमौर के पशमी में महाराज का पहुंचना ऐतिहासिक पल रहे हैं। स्वर्ण अक्षरों में पशमी का नाम लिखा जाएगा। भक्तों से महाराज से जुड़े इतिहास, दिव्य चमत्कार व आस्था से जुड़ी दंतकथाओं को जिक्र किया।
विज्ञापन

........बाक्स...

पशमी गांव के लोग बधाई के पात्र
- लोक गायक विक्की चौहान ने कहा कि शानदार आयोजन के लिए पशमी गांव समेत सिरमौर के समस्त लोग बधाई के पात्र हैं। ऐतिहासिक महाराज की देव यात्रा से आगमन से ये गांव अब उत्तराखंड व हिमाचल में सबके आकर्षण के साथ आस्था का केंद्र बन गया है। उन्होंने पशमी गांव में देव आगमन पर गाए अपने भजन राम रुमी सोभी खे... भजन के लिए भक्तों से मिले प्यार पर आभार भी जताया। लोग गायक ने भजन संध्या में प्रस्तुति भी दी। इस दौरान डॉ. नंदलाल भारती, युवी नेगी और अमर सिंह शामिल रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें