फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लायंस क्लब नाहन ने शहर में निकाली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यक सचित्र सहित
विज्ञापन

लायंस क्लब नाहन ने शहर में निकाली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा के बाद बड़ा चौक में लाइव प्रसारण के साथ जलाए 2,100 दीये
देश के सभी नागरिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : राजीव बंसल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लायंस क्लब नाहन और श्री सनातन धर्म मंदिर सभा ने रविवार को शहर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर नाहन से शुरू हुई जो हिंदू आश्रम मार्ग से होती हुई बड़ा चौक पहुंची। यहां अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दो एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। सैकड़ों लोग यहां मौजूद रहे।
मंच पर श्रीराम दरबार का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता रही। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भी शिरकत की और लोगों को राममंदिर की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लायंस क्लब की ओर से 2,100 दीयों का भी वितरण किया गया जो दोपहर को मंच पर जलाए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ। स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने देर शाम तक प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। लोगों ने आतिशबाजी भी की और हलवे का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के पूर्व प्रधान राजीव बंसल ने कहा कि आज का दिन देश के सभी नागरिकों के लिए ऐतिहासिक है। करीब पांच सौ साल के बाद भगवान श्रीराम अपने घर लौटे हैं।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के प्रधान विनीत सिंघल, महासचिव सचिन चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, सुख देव चौहान, विजय गुप्ता, पीयूष गर्ग, मुनीष गर्ग, अनिल मलहोत्रा, संजय चौधरी, सौरभ गुप्ता, विकास गुप्ता, शोभित गर्ग, उमंग अग्रवाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें