फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब नाहन ने 70 विद्यार्थियों को दी लेखन सामग्री

विज्ञापन
नाहन कैंट स्कूल में छात्रों को लेखन सामग्री देते लायंस क्लब नाहन के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायंस क्लब नाहन ने 70 जरूरतमंद विद्यार्थियों को लेखन सामग्री उपलब्ध करवाई। लायंस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल लायन राजीव बंसल के नेतृत्व में राजकीय हाई स्कूल कैंट पहुंचा।
विज्ञापन

यहां क्लब ने मुख्य अध्यापिका रीतू भारद्वाज की अगुवाई में स्कूल के 70 विद्यार्थियों को कापियां उपलब्ध करवाई। इस कार्य के लिए मुख्य अध्यापिका रीतू भारद्वाज ने लायंस क्लब के राजीव बंसल, अनिल मल्होत्रा, सुखदेव चौहान, विनीत सिंघल, संजय चौधरी, शोबित गर्ग का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

क्लब के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान राजीव बंसल ने समय-समय पर जरूरतमंद छात्रों की मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें