फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भारी मलबा गिरा कहीं पेड़, जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
ारटीधार क्षेत्र के बकाहन-कैलेवाला में भूस्खलन से बंद हुआ संपर्क मार्ग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर मेें बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश और भूस्खलन से सिरमौर जिले में 33 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इससे लोक निर्माण विभाग को 68 लाख 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग की नाहन और नौहराधार मंडल में दर्जनभर पेयजल योजनाएं ठप हो गई। इसके चलते विभाग को 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह बागवानी विभाग को भी लगभग एक लाख पांच हजार का नुकसान उठाना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार बारिश से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल में में चार, शिलाई में 17 और संगड़ाह में 12 सड़कें अवरुद्ध हुईं। सड़कों पर पेड़ गिरने व भारी मलबा आने से नाहन मंडल के तहत नाहन-राजगढ़, ददाहू-बेचड़ का बाग, नाहन-जमटा-महीपुर और चूली-खैरी सड़क अवरूद्घ हो गई है। इसके अलावा संगड़ाह मंडल की नाहन-ददाहू-हरिपुरधार, सोलन-मीनस, नौहराधार-भराड़ी-पुन्नरधार, अंधेरी-कोटीधीमान, लिंक रोड़ विलेज टिक्करी, संपर्क सड़क भौण, पालर-पीडिय़ाधार, नौहरा-मैथली, पीडियाधार-सैर-तंदुला, खाला क्यार-कोटीधीमान और दनोई खड्ड-द्राबिल मार्ग भी बारिश और भूस्खलन से अवरुद्ध रहे। इसी तरह शिलाई में सोलन-मीनस, शकोली-रास्त, रास्त-मानल, अंबोया-खरखाण, बौर-खेसी, गट्टू सनील, डीपीएन, बेला-सियासू, शिलाई-बेला, शिलाई-पश्मी-बालीकोटी, मानल-कोडग़ा, चांदनी-कठवार, कांटी-माश्वा, रेणुका-सतौन, राजपुर-भरली-बनौर, देवका मोड़-हरिजन बस्ती और राजपुर-खनेला सड़कें बंद हुईं। लोक निर्माण विभाग ने अवरुद्ध हुई कई सड़कों को वीरवार शाम तक बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि भूस्खलन के चलते जिला सिरमौर में वीरवार को 33 मार्ग अवरुद्ध हुए। इससे विभाग को 68 लाख 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बंद पड़ी अधिकतर सड़कों को वीरवार शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। कई सड़कों पर बार बार भूस्खलन होने से विभाग को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें