एलआईसी शाखा नाहन में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारी व कर्मी। स्रोत जागरूक प
एलआईसी की नाहन शाखा में मनाया 69वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन ( सिरमौर)। एलआईसी की नाहन शाखा में 69वें स्थापना दिवस के चलते सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने बताया कि सप्ताह के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के लिए टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें नृत्य, गायन, मिमिक्री और चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में सरिता, जयश्री और अमृता चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में इन प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिकर्ताओं के लिए लकी ड्राॅ भी निकला गया, जिसमें कला चौहान को पहला, आशीष कुमार को दूसरा और सुमित चौहान को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा सात अन्य अभिकर्ताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में सहायक शाखा प्रबंधक विकास अधिकारियों समेत शाखा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।