फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुस्तकालय ग्रेडिंग में संगड़ाह कॉलेज लेवल तीन में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में छठे और जिला सिरमौर में पहले स्थान पर रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह को पुस्तकालय ग्रेडिंग में लेवल तीन मिलने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने पुस्तकालय विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद को बधाई देते हुए कहा कि लेवल तीन में शामिल किया जाना और अधिक उपलब्धियां की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय के पुस्तकालय को लेवल पांच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुस्तकालय के संसाधनों को बढ़ाने और अधिक पुस्तकें लाने के अलावा समाचार पत्र, पत्रिकाएं और शोध पत्रिकाएं शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रों और पूर्व छात्रों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह प्रदान की जाएगी। इस पुस्तकालय में छात्रों के अलावा अन्य लोगों को भी सुविधा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो।
विज्ञापन


डॉ. भास्कर ने बताया कि पुस्तकालय में 4,000 से अधिक पुस्तकें हैं, जिसमें प्रमुख समाचार पत्रों के साथ-साथ 15 से अधिक पत्रिकाएं और शोध पत्रिकाएं हैं।

बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में 140 महाविद्यालयों और संस्कृत महाविद्यालयों का मूल्यांकन हुआ, जिसमें महाविद्यालय संगड़ाह ने राज्य स्तर पर छठा और जिला सिरमौर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में पुस्तकालय ग्रेडिंग कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें लेबल एक से 5 स्तर तक ग्रेडिंग होती है। संसाधनों की उपलब्धता, तकनीकी एकीकरण और उपयोगकर्ता संतुष्टि के मापदंड होते हैं। इसका उद्देश्य न केवल वर्तमान मानकों का आकलन करना है बल्कि भविष्य में सुधार के लिए एक रोडमैप प्रदान करना भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेश में लेवल 3 प्राप्त करने वाले छह महाविद्यालयों में राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के अलावा बिलासपुर, धर्मशाला, जीसीटीई धर्मशाला, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और राजीव गांधी मेमोरियल महाविद्यालय जोगिंद्रनगर शामिल हैं। पुस्तकालय समिति में समन्वयक डॉक्टर जगदीश चंद्र, विनोद कुमार सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें