घायल बाइक चालक पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वही बाइक चालक को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को काहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बाइक चालक उमा दत्त निवासी गांव ठाकुरद्वारा, पच्छाद को चोटें आई हैं। लोगों और पुलिस ने उसे सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया जिसे बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी भागी रथ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। शीघ्र ही ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।