फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने छह लोगों को हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। जनपद सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित रासुमांदर इलाके में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को तेंदुए ने तीन स्थानों पर छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बगड़ पनोटी निवासी दिनेश कुमार (40) पर तेंदुए ने बगड़ नाले में हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद तेंदुए ने पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोटी पधोग के घर बगड़ पनोटी काटल में अंदर घुस कर उनकी पत्नी निर्मला (49) पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ लेकिन इस हमले में निर्मला को गंभीर चोटें आई है।
इतना ही नहीं तेंदुआ शिमला जिला के गांव भागेश्वरी में देवराज के घर में घुस गया तथा उनकी बच्ची और तीन चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। बाद में इस आदमखोर हो चुके तेंदुए को शिमला जिला के स्थानीय लोगों ने मार गिराया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में घायल निर्मला देवी को उपचार के लिए जिला शिमला के ठियोग अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जबकि दिनेश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चौकी पझौता शिलाबाग से पुलिस दल मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रहा है। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें