फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेंदुए ने शिवपुर में गोशाला में बंधे तीन बैलों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण दशहत में, वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की शिवपुर पंचायत में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। पंचायत के चणकास गांव में तेंदुए ने गोशाला में तीन मवेशियों को मार डाला। शुक्रवार रात तेंदुआ ने किसान प्रताप सिंह की गोशाला में घुस कर तीन बैलों को शिकार बनाया।

प्रताप सिंह को घटना का पता शनिवार सुबह चला, जब वह गोशाला में पशुओं को चारा देने के लिए गए। प्रताप सिंह की गोशाला घर से कुछ दूरी पर है। इसके बाद घटना की जानकारी पशुपालन और वन विभाग को दी गई। पशुपालन विभाग के वेटरनरी सहायक मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


नंबरदार कुलदीप सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बकरियों और मवेशियों को तेंदुआ शिकार बना चुका है। किसान प्रताप सिंह के तीन बैल के मारे जाने से उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। उनकी रोजी रोटी खेती करके चल रही थी। अब बैलों के बिना खेतीबाड़ी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के सहायक बलवीर सिंह ने बताया कि किसान प्रताप सिंह की गोशाला में तेंदुए ने तीन मवेशियों को मार डाला है। वार्ड सदस्य की मौजूदगी में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें