फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बिगड़ी, सरेआम चल रहीं गोलियां : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल, गुंडाराज चरम पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सरेआम गोलियां चल रही हैं, गुंडाराज चरम पर है।
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चाहे कानून व्यवस्था हो, महिला उत्पीड़न हो या फिर भ्रष्टाचार, लगातार प्रदेश के हालात बीते 3 वर्षों में बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन में सरेआम गोलियां चलीं, जिला ऊना में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। नालागढ़ में पुलिस टीम पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था पर अपना नियंत्रण खो बैठी है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें