फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी शुरू होते ही मैदानी इलाकों की ओर लौटने लगे भेड़पालक

विज्ञापन
पांवटा साहिब क्षेत्र भेड़-बकरियां लेकर पहुंचे पालक। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी शुरू होते ही मैदानी इलाकों की ओर लौटने लगे भेड़पालक
विज्ञापन

6 महीने तक भेड़-बकरियों सहित पांवटा साहिब के जंगलों में गुजारेंगे समय

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी शुरू होने के साथ ही भेड़-बकरी पालकों ने मैदानी इलाकों का रुख किया है। बकरी व भेड़पालक सर्दियों में मैदानी क्षेत्रों और गर्मियों में पहाड़ों की ओर पलायन करते हैं। दशकों से चिलचिलाती गर्मीं, बरसात और ठिठुरती ठंड में भेड़पालकों का अपनी भेड़-बकरियों के साथ खुले मैदान में डेरा जमाना इनके जीवन का हिस्सा है।
सर्दियों में पांवटा साहिब मैदानी क्षेत्रों में धारटीधार, खारा जंगल, राजबन के जंगलों में भेड़-बकरियों के साथ रहते हैं। भेड़पालक विनय कुमार का कहना है कि भेड़-बकरियों को पालना उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। इस परंपरा को कायम रखने के लिए वह सालभर घरों से बाहर रहकर अपना जीवनयापन करते हैं। उनका जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण है, लेकिन वे इस कार्य में अभ्यस्त हो चुके हैं। विनय बताते हैं कि भेड़-बकरियों के साथ किन्नौर से पांवटा साहिब पहुंचने में एक महीने का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

डोडरा क्वार के बकरी पालक हेमराज ने बताया कि अब यह व्यवसाय काफी कम हो चुका है। गिने-चुने कुछ परिवार ही इस व्यवसाय से जुड़े हैं। इसका मुख्य कारण युवाओं का शिक्षित होना भी है। गांव से युवा शहरों की तरफ रुख करते हैं और फिर लौटते नहीं। ऐसे में यह काम कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

विनय और हेमराज ने बताया 500 के करीब भेड़-बकरियां, कुत्ते, चार घोड़े लेकर वह आए हैं। अभी पांवटा साहिब के जंगलों में रहेंगे तथा मार्च अप्रैल में गर्मी शुरू होते ही अपने घर की तरफ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें