फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आज शाम तक ही हो पाएंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन

जिला सिरमौर के सरकारी और निजी स्कूल कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने से वंचित रहे स्कूल और विद्यार्थी नहीं ले सकेंगे भाग
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के स्कूल और विद्यार्थी बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस बार 16 अक्तूबर, दिन बुधवार शाम तक ही आवेदन कर पाएंगे। हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाने वाले स्कूल और विद्यार्थी बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे।
प्रदेश समेत जिला सिरमौर में उपमंडल और जिला स्तर पर होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलनों की तिथि भी निर्धारित कर दी है। ऐसे में जिन स्कूलों व विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। उनके लिए बुधवार शाम तक का ही समय शेष बचा है।
विज्ञापन

हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस बाल विज्ञान सम्मेलनों के लिए सभी स्कूलों को यूजर नेम और यूजर पासवर्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। एप पर जाकर बच्चों के नाम रजिस्टर किए भी जा रहे हैं। बता दें कि बाल विज्ञान सम्मेलन में विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी कॉर्नर, मॉडल, नाटिका और विज्ञान परियोजना रिपोर्ट शामिल है।
इस प्रतियोगिता में हर विद्यालय से तीन श्रेणी में बच्चे भाग ले सकते हैं। वरिष्ठ श्रेणी में जमा एक और दो, माध्यमिक समूह में नौवीं से दसवीं और कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
सिरमौर जिला में पांवटा उपमंडल को छोड़कर शेष सभी उपमंडलों में दो दिन 18 और 19 अक्तूबर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांवटा उपमंडल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के चलते आगे की तिथि निर्धारित की जा रही है। इनमें चयनित विद्यार्थी जिलास्तर पर भाग लेंगे।
जिला स्तर पर 6 नवंबर को प्रतियोगिता होगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 13 व 14 नवंबर को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर पर जितने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है। जिन निजी और सरकारी स्कूलों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह जल्द आवेदन कर दें। समय पर ऑनलाइन पंजीकरण न करने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से वंचित रहना पड़ेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें