फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा-शिलाई एनएच-707 कच्ची ढांक में फिर से धंसने लगी सड़क

विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर कच्ची ढा़ंग से समीपफिर से धंसना शुरु हुआ: संवाद
विज्ञापन
बिना बारिश के ही अचानक सड़क धंसने लगी, रात्रि के समय हादसे का खतरा
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में प्रदेश सरकार और एनएचएआई के खिलाफ पनपने लगा रोष

संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिना बारिश के ही एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई कच्ची ढांक के समीप फिर से धंसना शुरू हो गया है। बार-बार संवेदनशील इस सड़क स्थल के धंसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रदेश सरकार और एनएचएआई के खिलाफ भी रोष व्याप्त हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर कच्ची ढांक के पास रविवार देर रात को सड़क का एक हिस्सा करीब 3 फीट नीचे धंस गया है। इस कारण कच्ची ढांक के पास अढ़ाई मीटर ही सड़क रह गई है। इस स्थल पर सड़क को सुचारु रखने के लिए वर्ष 2019 से हर वर्ष बरसात में सड़क धंस रही है। इससे सरकार का करोड़ों रुपये खर्च हो चुका है।
विज्ञापन

कच्ची ढांक के पास सड़क धंसने के कारण गिरिपार क्षेत्र की करीब 100 पंचायतों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सतौन ट्रक यूनियन के प्रधान वीरेंद्र तोमर, उपप्रधान विशाल चौहान, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, देवेंद्र तोमर और नरेश तोमर आदि ने बताया कि कच्ची ढांक के पास कई दशकों से सड़क धंसती आ रही है। इसपर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन आज तक भी इसका कोई भी स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि कच्ची ढांक के पास सड़क धंसने से जब सड़क पूरी तरह से बंद होती है तो गिरिपार क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई दिनों तक ट्रक भी खड़े रहते हैं जिससे ट्रक मालिकों को नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर साल प्रशासन व एनएचएआई विभाग के अधिकारी गिरि नदी पर पुल बनाने के प्राक्कलन (प्रपोजल) की बात करते हैं, लेकिन आज तक प्राक्कलन का कोई पता नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि रविवार देर रात को भी कच्ची ढांक के पास सड़क धंसना शुरू हो गई है, यहां पर बार-बार सड़क धंसती रहती है। इसलिए एनएचएआई को जल्द ही गिरि नदी पर पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए, ताकि लोगों को हर साल होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके।

बाक्स...
मामला संज्ञान में आया है : एसडीएम
- पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद संबंधित कंपनी के अधिकारियों को कच्ची ढांक के पास धंस रही सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाक्स...
केंद्र सरकार को नए पुल का प्राक्कलन भेजा : सहायक अभियंता
- दूसरी तरफ एनएचएआई के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर कच्ची ढांक के पास सड़क बार-बार धंस रही है। सड़क के मामले में गिरि नदी पर नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। जैसे ही केंद्र सरकार से गिरि नदी पर पुल बनाने के लिए अनुमति मिलती है, तो तुरंत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें