मेडिकल कॉलेज नाहन के के नर्सिंग स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी और स्टाफ। स
नर्सिंग स्कूल में तंबाकू जागरूकता अभियान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में सोमवार को विश्व तंबाकू जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नर्सिंग स्कूल में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और सफाई जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुनगुन ने पहला, अमृता ने दूसरा, रविना, सईमा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सलोगन लेखन में करिश्मा ने पहला, गीतांजलि व उर्वशी ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल के आसपास की सफाई की और लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा डोगरा, नर्सिंग ट्यूटर कल्पना सैनी, नीति शर्मा, उषा रानी आदि मौजूद रहे।
संवाद