फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में जल्द होगा ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में 50 बीघा जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होगा। इसके साथ ही शहर में पार्किंग का भी प्रबंध किया जाएगा और उसके बाद बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े नहीं हो पाएंगे। इस संबंध में शहरी ट्रैफिक प्लान को लेकर वीरवार को बैठक आयोजित हुई। एसडीएम विवेक महाजन ने विभागों के अधिकारियों के साथ यातायात प्रबंधन पर मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में ट्रैफिक प्लान के लिए एक कमेटी का गठन किया। एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि पांवटा साहिब शहर को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। 50 बीघा भूमि का चयन कर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए फाइल सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया की शहर में गाड़ियों के लिए पार्किंग का चयन किया जाएगा। इससे शहर में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े नहीं हो पाएंगे। शहरी क्षेत्र में बेहतर ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है। इसमें साइकिल के लिए भी अलग से ट्रैक तैयार होंगे। एसडीएम ने कहा कि ट्रैफिक प्लान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, ईओ एसएस नेगी और पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज को सदस्य बनाया है। जो शहर के लिए बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार करेंगे। इस अवसर पर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, तहसीलदार पांवटा साहिब वेदप्रकाश अग्निहोत्री, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, ईओ पांवटा नगर परिषद एसएस नेगी, ट्रैफिक इंचार्ज हुक्मदीन, अधीक्षक जगदीश अत्री और धीरज कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें