फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अखंड रामायण पाठ और पवित्र छड़ी यात्रा के लिए ली देव अनुमति

विज्ञापन
पांवटा साहिब प्राचीन दे ई जी साहिब मंदिर में अखंड रामायण पाठ व पवित्र छड़ी यात्रा की देव अनुमति
विज्ञापन
24 नवंबर को मां यमुना के तट से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 25 नवंबर को होगा विशाल भंडारा
विज्ञापन

धनला मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री शिरगुल महाराज की पवित्र छड़ी पांवटा साहिब लाने की अनुमति ली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री राम सेवा समिति की ओर से श्री देई जी साहिबा मंदिर में अखंड श्री रामायण पाठ, कलश यात्रा और श्री शिरगुल महाराज की पवित्र छड़ी के स्वागत सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सोमवार (संक्रांति) को समिति के सदस्यों ने धनला स्थित श्री शिरगुल महाराज मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और महाराज की पवित्र छड़ी को पांवटा साहिब लाने के लिए देव अनुमति एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के अनुसार, 24 नवंबर को प्रातः मां यमुना के पावन तट से श्री देई जी साहिबा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन धनला स्थित मंदिर से श्री शिरगुल महाराज की पवित्र छड़ी पांवटा साहिब पहुंचेगी। इसके स्वागत के साथ मंदिर परिसर में अखंड श्री रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, 25 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री राम सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई के महासचिव सुनील तोमर ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में हिमाचल मंडल के श्रीमहंत नागा बाबा चेतन गिरी महाराज, गौरीशंकर आश्रम सैंज (कुल्लू) सहित हिमालय क्षेत्र के अन्य संत-महात्माओं के शामिल होने की भी संभावना है।
उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार, 17 नवंबर को शाम चार बजे श्री देई जी साहिबा मंदिर-श्री राम मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों और महिला विंग का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, युवाओं और मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

श्री राम सेवा समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव एवं सहयोग देने की अपील की है। समिति के अनुसार यह आयोजन प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और सामूहिक सेवा भावना को समर्पित रहेगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें