‘इना बढि़यां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणीए..’. की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने बांधा समां,
प्रदेश के कई नामी लोक कलाकारों ने भी मनभावन प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां
राजस्थान के कलाकारों ने लकड़ी की करताल पर अपने करतब दिखाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के नामी लोक कलाकारों के नाम रही। इस संध्या में सिरमौर के अलावा कुल्लू, मंडी और शिमला सहित अन्य जिलों की लोक संस्कृति से भी दर्शकों को रूबरू होने का मौका मिला।
सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने ऐतिहासिक रेणु मंच पर धमाल मचाया। मंच संभालते ही उन्होंने गणेश वंदना के साथ रेणुका माइये महामाइये से अपनी प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले वालिये, रोहडू जाना मेरी आमीये, इन बढिय़ां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणीए, मोनिका ओ मेरी मोनिका, टेंशन नहीं लेने का व यार नी मिलदा दिलदार नी मिलदा आदि पहाड़ी लोकगीतों पर दर्शकों को खूब नचाया।
इससे पूर्व दीपेश राही ने तेरे बिन लगदा ना जी, एक नैना मिलाइके व चंबा कितनी दूर आदि पहाड़ी लोकगीतों से समां बांधे रखा। अरुण जस्टा ने लोकगीतों पर नाटी प्रस्तुत की।
रघुवीर ठाकुर ने मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा, रोहडू जाना मेरी आमीये व मुंदरी जोगे ना तेरे कानों आदि लोकगीत सुना कर दर्शकों को थिरकने पर विवश किया।
छोटी काशी मंडी जिले के कलाकारों ने पूजना ठाकुर द्वारा हो और चादर चौला हट कर दी पर पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इससे पूर्व गीता ठाकुर, कपिल देव व जोगी चौहान सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जबकि राजस्थान के कलाकारों ने लकड़ी की करताल पर अपने करतब दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
पांचवीं सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि उपायुक्त सुमित खिमटा ने संध्या का लुत्फ उठाते हुए लोक कलाकारों की हौसला आफजाई की। इस मौके पर विधायक विनय कुमार, एडीसी एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, सीईओ रविंद्र गुप्ता सहित रेणुका विकास बोर्ड से जुड़े अन्य सदस्य और हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
श्री रेणुकाजी मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते नाटी किंग कुलदीप शर्मा। संवा