फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कुहट उठाऊ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, ग्रामीण पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुहट उठाऊ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, ग्रामीण पानी को तरसे
विज्ञापन

बारिश के चलते मलबे की भेंट चढ़ी योजना की सारी मशीनरी

विभाग ने योजना को दोबारा चलाने के लिए मांगा 75 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की जामन की सैर पंचायत के अंतर्गत आने वाली कुहट उठाऊ पेयजल योजना पूरी तरह मलबे की भेंट चढ़ गई है। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सारी मशीनरी मलबे की चपेट में आ गई है। यह योजना क्षेत्र के करीब 200 लोगों को लाभान्वित करती है। विभाग की ओर से लोगों को योजना से पानी मिले, इसको लेकर दोबारा योजना को चलाने के लिए 75 लाख रुपये की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन


भारी बारिश से मलबा की चपेट में आई इस उठाऊ योजना की पंपिंग मशीनरी, पंप हाउस, समर्सिवल, बिजली का ट्रांसफार्मर और पैनल बोर्ड इत्यादि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश से नदी में भारी मलबा आ गया जिससे योजना की मशीनरी को नुकसान हुआ।

कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, जामन की सैर पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, अक्षय भंडारी, लेखराज और नारायण दत्त ने बताया कि जामन की सैर पंचायत की कूहट उठाऊ पेयजल योजना में भारी पानी व मलबा आने से योजना पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस योजना के क्षतिग्रस्त होने से करीब 200 लोगों को योजना से पानी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही इस योजना को सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि लोगों को साफ-सुथरा पानी मिल सके।
विज्ञापन


विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा ने कहा कि क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण इस योजना में मलबा आ जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को दोबारा से शुरू करने के लिए करीब 75 लाख रुपये खर्च करने का प्राक्कलन उच्चाधिकारियों को भेज दिया है ताकि शीघ्र ही योजना सुचारू रूप से दोबारा चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें