फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सचिव पद की नियुक्ति के खिलाफ कर्मचारी संघ का पांवटा साहिब में धरना शुरू

विज्ञापन
सचिव पद के मनोनयन के खिलाफ कर्मचारी संघ ने के पदा​धिकारी पांवटा साहिब में धरना प्रदर्शन करते हु
विज्ञापन
मंगलवार को धरना स्थल पर मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

द ज्योति सहकारी गैर कृषि बचत एवं ऋण सभा समिति के कर्मचारियों का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द ज्योति सहकारी गैर कृषि बचत एवं ऋण सभा समिति कर्मचारी संघ ने मंगलवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सचिव पद की नियुक्ति के खिलाफ कर्मचारी संघ ने पांवटा साहिब में धरना कर रहे हैं। धरने के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की व साथ में कहा कि मांगें नहीं मानी तो 31 जुलाई तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कर्मचारी संघ के प्रधान रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन समिति कर्मचारियों के हितों की रक्षा करें तथा तानाशाही बंद करें। प्रमुख मांगों में प्रबंधन समिति द्वारा कथित अवैध तरीके से सचिव बनाए जाने के फैसले को निरस्त करने, वरिष्ठता में आगे जोगिंद्र सिंह को सचिव पद दिए जाने, प्रबंध समिति ने लिए अपने अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय को वापस लेने की मांग रखी है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रबंधन समिति कर्मचारियों के हितों में कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में भी वरिष्ठ कर्मचारी जोगिंद्र सिंह के साथ भेदभाव हुआ है। तब भी एक जूनियर कर्मचारी को सीनियर अकाउंटेंट पद पर पदोन्नति दी गई थी। अब, फिर से चौथे दर्जे के कर्मचारी को पद पर बिठा दिया है। जिस व्यक्ति को सचिव बनाया है, उनके पहले इस पद के लिए वरिष्ठता सूची के अनुसार जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा व बृजेश शामिल हैं। इसलिए सचिव पद पर किए गए मनोनयन को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में दी ज्योति सहकारी गैर कृषि बचत व ऋण सभा समिति के अध्यक्ष नरेश खापड़ा ने कहा कि हमने नियम व पदोन्नति प्रक्रिया के अनुसार ही सचिव पद पर मनोनयन किया है। इस बारे में विभाग को अवगत करवा दिया है। लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारी चाहते हैं कि किसी जूनियर कर्मचारी को सचिव का पद दे दिया जाए। फिर भी यदि विभाग कोई भी आदेश जारी करता है तो हमें स्वीकार्य होगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें