फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मतभेद हुआ है तो दूर करने को करें पहल और सभी रहें एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

मतभेद हुआ है तो दूर करने को करें पहल और सभी रहें एकजुट
कोली समाज सिरमौर के पहले अधिवेशन में पढ़ाया एकजुटता का पाठ
हाटी मुद्दे, शामलात भूमि, आरक्षण और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नवनियुक्त कोली समाज सिरमौर इकाई का पहला अधिवेशन रविवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन मेें हुआ।
इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. बलबीर सिंह ने की। जबकि संस्थापक सदस्यों में शामिल राम स्वरूप चौहान, जिला प्रधान रतन कश्यप, पूर्व प्रधान संजय पुंडीर, भगतराम पुंडीर विशेष रूप से मौजूद रहे।
महासचिव जीत सिंह चौहान ने बैठक में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया और सभी से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर एचएएस अधिकारी कपिल तोमर को समाज में सक्रिय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. बलबीर सिंह ने सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में जो दरार आई है वह सही नहीं है। कोई अगर यह सोचता है कि उसे पद मिलेगा तभी वह काम करेगा तो यह गलत बात है।
बिना पद के भी समाज के लिए कार्य हो सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि मतभेद दूर करने के लिए खुद से पहल करें और एकजुट होकर समाज को मजबूत करें।
रेणुका से आए बलबीर चौहान ने बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने हाटी मुद्दे और शामलात भूमि पर अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचारों पर पीड़ा जाहिर की।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग कभी भी हाटी दर्जा नहीं लेगा। उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से जुड़े हैं और हमेशा भाजपा को वोट दी है लेकिन मुझे यह कहते हुए संकोच नहीं कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अनुसूचित समाज का इस्तेमाल केवल वोट के लिए करती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी में अत्याचार निवारण कमेटी, मीडिया कमेटी समेत अन्य कमेटियां गठित करने का आह्वान किया।
इससे पहले पूर्व प्रधान संजय पुंडीर के कार्यों की भी सराहना की गई। बैठक में जिला प्रधान रतन कश्यप, पूर्व महासचिव संदीपक तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने भी अपने विचार प्रकट किए।
अधिवेशन के दौरान हर महीने बैठक करने, ग्राम स्तर पर इकाइयां गठित करने, समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने और गरीब बच्चों की सहायता करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कोषाध्यक्ष दीपक चौहान, राकेश पुंडीर, रमेश चंद, सतीश पुंडीर, राम कुमार, नागेंद्र चौहान, अशोक कुमार, प्रवीण तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें