फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत करना भूल गया विभाग

विज्ञापन
खस्ताहाल किशनकोट-बांगरण सड़क। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


किशनकोट-बांगरण सड़क की बदहाली हादसों को दे रही न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। एनएच-707 की सीमा से सटे लोक निर्माण विभाग की किशनकोट-बांगरण सड़क कई महीनों से बदहाल पड़ी है। मुख्य मार्ग से लेकर मुगलांवाला चौक तक जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं। बारिश के सीजन के दौरान और उसके बाद भी सड़क की हालत में सुधार न होने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं।

क्षेत्र के ग्रामीण नीरज शर्मा, अमरजीत, संजय, धर्म सिंह, जसवीर आदि ने बताया कि मानसून बीत चुका है और सर्दी भी शुरू हो गई है, लेकिन सड़क मरम्मत की उम्मीद अब भी दूर दिखाई दे रही है। निर्माण और पेचवर्क का कार्य लगातार टलता जा रहा है। ऐसे में दिन-रात सड़कों पर उड़ती धूल मिट्टी लोगों के घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभागों ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया, जिसका परिणाम यह है कि हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन फंसकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोग मजबूरन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं सड़क निर्माण से जुड़ी करोड़ों रुपये की योजनाएं भी फाइलों में अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग पांवटा के सहायक अभियंता रामभज तोमर ने सड़क की खराब हालत की पुष्टि करते हुए कहा कि किशनकोट सड़क पर जल्द ही पेचवर्क कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें