-हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर यमुना नदी पर तैयार हो रहे नावघाट पुल का जायजा लिया
-हिमाचल की तरफ काफी समय से अप्रोच रोड का कार्य प्रभावित रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
पावटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने ग्राम पंचायत भंगानी में स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
इसके उपरांत पूर्व विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भंगानी पुल के अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य का धरातल पर जाकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस अप्रोच मार्ग के कार्य को पूर्ण करने को कहा गया है।-