फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में एक उद्योगपति को बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में एक उद्योगपति को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

मकान तलाशने का बहाना बनाकर घर में घुसे दो बदमाश
नकदी, लैपटाप, सोने की अंगूठियां और चेन ले उड़े शातिर
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक उद्योग के मालिक के साथ नाहन में कुछ बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। वारदात नाहन शहर के वार्ड नंबर तीन शिमला रोड की है, जहां किराये के मकान में रह रहे उद्योगपति को बंधक बनाकर बदमाश एक लैपटॉप, सोने की दो अंगूठियां और गोल्ड चेन उड़ा ले गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने नाहन में अकेले रह रहे एनके इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र गुलाटी को अपना शिकार बनाया। दो बदमाश किराये का मकान तलाशने के बहाने घर में घुसे। उन्होंने मकान मालिक के बारे में पूछा तो कहा कि वह नीचे रहते हैं। इस बीच उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और इसके बाद कुछ नकदी के अलावा घर में रखा कीमती सामान ले उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे तैसे उन्होंने मकान की खिड़की से निकलकर गुन्नुघाट पुलिस चौकी को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।
डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने लूटपाट की घटना की पुष्टि की है। कहाकि वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ये वारदात रात्रि करीब 8 बजे पेश आई। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को ही टीम गठित कर दी गई थी।
.....हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें