फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चोकर गांव में जमकर चला नाटियों का दौर, खूब झूमे लोग

विज्ञापन
गिरिपार के चोकर गांव में पारंपरिक गीत पेश करते लोक कलाकार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

चोकर गांव में जमकर चला नाटियों का दौर, खूब झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के गांवों में सोमवार को खोड़ा पर्व मनाया गया। माघी पर्व के सात दिन के बाद आयोजित हुए इस कार्यक्रम की गिरिपार क्षेत्र के चोकर, भवाई आदि गांवों में खूब धूम रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर चोकर गांव के साझे आंगन में नाटियों का दौर चला। इसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत गाकर खूब समां बांधा। लोगों ने नाटियां डाली और देर रात तक खूब झूमें। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सिरमौर की मशहूर नाटी भरतरी से हुआ। इसके बाद माघों रा खोड़ा.., उबा कुदानों रा किला.., तीली मुखे सुने री घड़ाई दे..., गाकर खूब समां बांधा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें