श्रीरेणुका विधानसभा के कमलाड़ में 23 को सजेगा सरकार गांव के द्वार मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ में 23 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार इस दौरान जनसुनवाई करेंगे। जिले का यह दूसरा कार्यक्रम होगा। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम एक बहुउद्देशीय कार्यक्रम है जिसमें लोगों को सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान आम जनमानस की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया गया है।