बीआरसीसी कार्यालय नाहन में 30 बच्चों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की खंड स्तरीय खेलकूद हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा के अंतर्गत शनिवार को बीआरसीसी कार्यालय नाहन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें नाहन खंड के लगभग 30 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
इसमें 50 व 100 मीटर दौड़, सॉफ्ट बाल थ्रो समेत सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं। इससे पूर्व इस खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ लायंस क्लब नाहन के प्रधान विनीत सिंघल ने किया।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। लायंस क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को जूस, चॉकलेट, बिस्कुट आदि भी वितरित किए।
प्रतियोगिता दौरान खंड परियोजना अधिकारी डाॅ. आशिमा राघव, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी महिमा दत्त, लॉयन राजीव बंसल, रविंद्र तोमर, सुखदेव चौहान, नलिन शर्मा, नरेंद्र तोमर, विजय गुप्ता, रजत माटा, रोहित राज, कुणाल पुंडीर, सुषमा कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।
संवाद
बीआरसीसी कार्यालय नाहन में खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में भाग लेते विशेष आवश्यकता वाले बच्चे। सं